लुधियाना | एजेंट ने माल्टा देश भेजने के नाम पर युवक से फ्रॉड किया। एजेंट ने युवक से ना सिर्फ पैसे लिए बल्कि उसके द्वारा दिए गए 5 लाख 80 हजार रुपए के चेक के साथ छेड़छाड़ करके उसे 15 लाख 80 हजार रुपए बना दिया। उसने अपने अकाउंट में उस चेक को लगा लिया, लेकिन किसी कारणवश उसके खाते में वह रकम नहीं आई। पुलिस ने गांव रौणी बड़िंगा के रहने वाले गुरतेज सिंह की शिकायत पर गुरदासपुर के सेखवां के रहने वाले एजेंट लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 30 नवंबर 2022 को दी थी शिकायत गुरतेज ने इस मामले में 30 नवंबर 2022 को पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि साल 2022 की शुरुआत में उसने विदेश जाने के लिए लखविंदर सिंह से संपर्क किया था। माल्टा भेजने के लिए उसने उससे पहले 20 हजार रुपए लिए। इसके बाद उससे 5.80 लाख रुपए का सिक्योरिटी चेक भी लिया। एजेंट ने चेक के साथ की छेड़छाड़ बाद में लखविंदर ने चेक पर 15 लाख रुपए लिखकर खाते में लगा दिया, लेकिन वह पैसे निकलवाने में नाकाम रहा। कई महीने बीत जाने के बाद लखविंदर ने न तो चेक वापस किया और न ही उसे विदेश भेजा। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एजेंट लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तालाश के लिए छापेमारी जारी है।
Fraud-In-The-Name-Of-Sending-Abroad-Agent-Took-Check-Of-Rs-5-80-Lakh-15-Lakhs-Were-Made-By-Tampering-With-The-Digit-And-Deposited-In-The-Account