September 23, 2026 02:17:17
व्यापारी की हत्या पर भड़के मूसेवाला के ताया:चमकौर बोले- लोग कुत्ते-बिल्ली की तरह मारे जा रहे, सरकार द

व्यापारी की हत्या पर भड़के मूसेवाला के ताया:चमकौर बोले- लोग कुत्ते-बिल्ली की तरह मारे जा रहे, सरकार दूसरे राज्यों में भाग रही

Oct29,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा | एक दिन पहले बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह AAP सरकार पर भड़के। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर CM भगवंत सिंह मान को खूब सुनाई। चमकौर ने लिखा- शर्म करो सरकार, सरेआम मर्डर हो रहे हैं, लेकिन तुम 1200 बॉडीगार्ड को लेकर दूसरा राज्यों में भाग रहे हो। जो सत्ता आपके हाथ आई है उसका ध्यान नहीं रख रहे हो। बठिंडा में खुलेआम व्यापारी की हत्या कर दी गई। रोज लोग कुत्ते-बिल्ली की तरह मारे जा रहे हैं, लंका जल रही है, नीरू बांसुरी बजा रही है। उन्होंने कहा कि आज घूसखोरी 10 गुना बढ़ गई है, हर घर नशा पहुंचा रहा है। बेखौफ लोगों को अपराधी मार रहे हैं। जेल ट्रेनिंग कैंप बन गई है। अब आदमी जेल जाने पर गर्व करता है और बाहर आकर बड़ा गुनाह करता है। बोले- लोगों में डर का माहौल, सरकार घूम रही
उन्होंने कहा कि लोगों में आज डर का माहौल है, लेकिन सरकार सड़कों पर अकेली घूम रही है। बोर्डों में सब कुछ ठीक है, सड़कों पर तो चारों तरफ बवाल है। मुख्यमंत्री को सावन चार पैसे के गधे के तरह हरा दिख रहा है। हे मेरे वाहेगुरु दया करो और इस अंधी सरकार को सही रास्ता दिखाओ। पांच गोलियां मार की थी हत्या दरअसल, शनिवार शाम को बठिंडा के सबसे बड़े और पॉश कॉमर्शियल इलाके, मॉल रोड पर मशहूर हरमन रेस्टोरेंट के मालिक हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें 5 गोलियां मारी। जिस वक्त फायरिंग की गई, उस समय हरमन अमृतसरी कुल्चा के मालिक हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला अपने रेस्टोरेंट के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। गोलियां चलाने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। जौहल को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है। जौहल बठिंडा की माल रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान भी थे।

Moosewala-S-Uncle-Got-Angry-Over-The-Murder-Of-The-Businessman-Chamkaur-Said-People-Are-Being-Killed-Like-Dogs-And-Cats-The-Government-Is-Running-To-Other-States



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं