September 24, 2026 03:24:24
पुलिस की रेड पर हंगामा :बिना वारंट ताला तोड़ घर में घुसे; विरोध के बाद लौटना पड़ा, थाने पहुंचे परिजन

पुलिस की रेड पर हंगामा :बिना वारंट ताला तोड़ घर में घुसे; विरोध के बाद लौटना पड़ा, थाने पहुंचे परिजन

Oct30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | ढोक्का मोहल्ले में देर रात लोगों और पुलिस के बीच हंगामा हो गया। पुलिस कर्मचारी घर का ताला तोड़कर एक घर में घुसे थे। उस समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। किराएदार के फोन के बाद वे मौके पर पहुंचे तो हालात देख कर गुस्सा गए। महिला मकान मालिक ने तलाशी वारंट, परमिशन दिखाने को कहा। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। पुलिस को कार्रवाई अधूरी छोड़ लौटना पड़ा। परिवार वालों ने भी थाने पहुंच कर रोष जताया। मकान मालिक गुरविंदर कौर ने कहा कि पुलिस कर्मचारी जबरी उसके घर में दाखिल हुए है। उन लोगों ने उसके घर में दाखिल होने से पहले दरवाजे का ताला भी तोड़ा है। इस तरह से बिना किसी परमिशन के घर में दाखिल होना गलत है। यदि पुलिस को किसी तरह की चैकिंग ही करनी है तो वह परमिशन लेकर आए। थाना डिवीजन नंबर 3 के पुलिस अधिकारी मुताबिक ढोक्का मोहल्ला अवैध गतिविधियों वाला इलाका है। इस कारण उन्हें कोई गुप्त सूचना थी जिस कारण उन्होंने अचानक से रेड की। मकान मालिक गुरविंदर कौर ने कहा कि वह घर पर नहीं थी। उनके किराएदारों ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि घर में पुलिस दाखिल हुई है। वह तुरंत घर पहुंची और गली में खड़े होकर पुलिस कर्मचारियों को आवाजें लगाकर घर से बाहर आने के लिए कहा। लेकिन जब कोई नीचे नहीं आया तो परिवार के बाकी लोगों को उसने एकत्र किया। गुरविंदर मुताबिक उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से घर में दाखिल होने की परमिशन दिखाने को कहा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। आखिरकार परिवार के विरोध के बाद पुलिस कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। छवि खराब, पुलिस लिखित में माफी मांगे महिला गुरविंदर मुताबिक पुलिस कर्मचारियों ने दरवाजे का ताला तक तोड़ दिया है। प्रशासन से वह मांग करते है कि मोहल्ले में उनकी छवि को पुलिस ने खराब किया है। थाना डिवीजन नंबर 3 के अधिकारी लिखित में माफी मांगे। गैरकानूनी गतिविधि की थी सूचना: SHO कुलदीप सिंह
SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि ढोक्का मोहल्ला में अक्सर गैरकानूनी गतिविधियां होती रहती है। इसलिए कोई गुप्त सूचना थी जिस कारण पुलिस को रेड करनी पड़ी। बाकी जहां तक सवाल ताला आदि तोड़ने का है तो वह इस मामले में जरूर जांच करेंगे।

Uproar-Over-Police-Raid-Entered-The-House-By-Breaking-The-Lock-Without-Warrant-Had-To-Return-After-Protest-Family-Members-Reached-Police-Station



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं