September 23, 2026 02:14:27
आतंकी लखबीर लंडा के खिलाफ मामला दर्ज:अमृतसर में ट्रेवल एजेंट को धमकी; बोला- 20 लाख रुपए दें, नहीं तो

आतंकी लखबीर लंडा के खिलाफ मामला दर्ज:अमृतसर में ट्रेवल एजेंट को धमकी; बोला- 20 लाख रुपए दें, नहीं तो मारा जाएगा

Oct31,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में कनाडा में छिपे बैठे आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आतंकी लंडा पर फोन कर धमकाने और 20 लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप लगे हैं। ये धमकी भरा फोन अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में एसजी ट्रैवल नाम से IELTS (आइलेट्स) कोचिंग सेंटर के मालिक को आया। थाना रणजीत एवेन्यू में लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार संचालक साहिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय उनको मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल (WhatsApp Call) आई। फोन करने वाले ने खुद को लखबीर सिंह लंडा बताया। धमकी दी कि उसे 20 लाख रुपए दे, अन्यथा उसे जान से मरवा दिया जाएगा। साहिल के बारे में थी पूरी जानकारी जांच में साफ हुआ कि फिरौती की कॉल से पहले साहिल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की गई थी। वह कब ऑफिस आता है और परिवार के साथ वे कहां रहता है, आदि सब उसे पता था। फोन पर लंडा ने कहा कि तुम इमिग्रेशन का काम करते हो, 20 लाख रुपए दो, नहीं तो मारे जाओगे। साइबर क्राइम विभाग हुआ एक्टिव शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस का साइबर सैल एक्टिव हो गया है। ये एक वॉट्स एप कॉल थी, इसलिए कॉल करने वाले के आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं नंबर के बारे में भी आंकड़ा खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

Case-Registered-Against-Terrorist-Lakhbir-Landa-Threat-To-Travel-Agent-In-Amritsar-Said-Give-20-Lakh-Rupees-Otherwise-You-Will-Be-Killed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं