September 24, 2026 02:39:58
लुधियाना में रियल एस्टेट कारोबारी घर Ed की रेड, ड्रग सरगना अक्षय छाबड़ा के साथ हिस्से का शक

लुधियाना में रियल एस्टेट कारोबारी घर Ed की रेड, ड्रग सरगना अक्षय छाबड़ा के साथ हिस्से का शक

Oct31,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना।  लुधियाना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर रेड की है। अक्षय छाबड़ा ड्रग केस में टीम संजय तांगड़ी के कटेहरा नौरिया स्थित घर पर सुबह 6 बजे पहुंची। उसे समय तांगड़ी घर पर मौजूद नहीं थे। टीम ने उनके बेटे से पूछताछ करते हुए जरूरी डॉक्यूमेंट्स कब्जे में ले लिए। टीम को शक है कि अक्षय छाबड़ा के कारोबार के साथ तांगड़ी का कुछ हिस्सा है। तांगडी की गुड़मंडी में बनी दुकान पर भी अधिकारी चैकिंग कर रहे है। बताया जा रहा है कि अक्षय छाबड़ा नशा तस्करी से कमाई रकम शराब के कारोबार में लगा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अक्षय छाबड़ा ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से अर्जित लुधियाना में शराब के ठेकों में करोड़ों की ड्रग मनी निवेश की है। लुधियाना के 3 शराब ग्रुप में अक्षय छाबड़ा के शेयर थे। जिसमें वर्तमान एक्साइज वित्तीय वर्ष 2022-23 में फोर्टिस ग्रुप, ढोलेवाल ग्रुप और गिल चौक ग्रुप शामिल हैं। उस समय इनके ठेकों को फ्रीज कर दिया गया था।

2022 में अक्ष्य छाबड़ा को किया गिरफ्तार
अक्ष्य छाबड़ा को पुलिस ने जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से 24 नवंबर 2022 को साथी गौरव के साथ गिरफ्तार किया था। छाबड़ा के घर के साथ-साथ उसने कई प्लाट भी खरीदे थे। खाली समय बिताने के लिए उसने एक बड़ा फार्म हाउस बनाया है। ड्रग के पैसे से छाबड़ा ने कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदीं हुई है। इसी के साथ फोर्टिस ग्रुप, गिल ग्रुप और ढोलेवाल ग्रुप जिला लुधियाना में आरोपी का 100 फीसदी होल्ड अक्षय का है।

1400 किलो हेरोइन सप्लाई करनी थी
अक्षय अपने साथी के साथ शारजहां भागने की तैयारी में था। आरोपियों ने तीन प्राइमरी रूट्स के तहत 1400 किलो हेरोइन सप्लाई करनी थी। जिसमें मुद्रा पोर्ट गुजरात, ICP अटारी पंजाब और 250 किलो हेरोइन जम्मू कश्मीर भेजनी थी। इस कार्रवाई के बाद अन्य शराब कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया था।

Ed-Raids-Real-Estate-Businessmans-House-In-Ludhiana-Suspicion-Of-Involvement-With-Drug-Kingpin-Akshay-Chhabra

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं