September 23, 2026 01:26:37
खन्ना में करवा चौथ पर महिला का सुहाग छिना:चांद देखने छत पर चढ़ रहा पति सीढ़ियों से नीचे गिरा; अस्पताल

खन्ना में करवा चौथ पर महिला का सुहाग छिना:चांद देखने छत पर चढ़ रहा पति सीढ़ियों से नीचे गिरा; अस्पताल में दम तोड़ा

Nov2,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना | करवा चौथ पर एक महिला का सुहाग उस समय छिन गया, जब उसका पति व्रत खुलवाने के लिए चांद देखने छत पर चढ़ा था। लकड़ी की सीढ़ी के आखिरी डंडे से उसका पांव स्लिप हुआ और पति सीधा नीचे आ गिरा। जिससे मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के रहने वाला 46 वर्षीय लखविंदर राम खन्ना के अमलोह रोड पर प्रीत नगर में परिवार समेत किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। चांद निकलने का समय हो गया था। इस दौरान पूरा परिवार घर की छत पर इंतजार कर रहा था। लखविंदर राम भी आसमान की ओर टकटकी लगाकर चांद निकलने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच लखविंदर राम लकड़ी की सीढ़ी से छत पर चढ़ा। आखिरी डंडे से पांव स्लिप हुआ तो नीचे गिर गया। लखविंदर राम को खन्ना सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी बोली - हमारा सब कुछ छिन गया 
लखविंदर राम की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। बेटी ने बताया कि पिता चांद देखने छत पर चढ़े थे। सीढ़ी से नीचे गिर गए। पिता की मौत से उनका सब कुछ छिन गया। अकेले लखविंदर ही मेहनत मजदूरी करके परिवार को पालते थे। परिवार की कमाई का अन्य कोई साधन नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंपेंगे - एसएचओ
सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि लखविंदर राम की मौत की सूचना सिविल अस्पताल से मिली है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंपेंगे।

Woman-S-Marriage-Snatched-On-Karva-Chauth-In-Khanna-Husband-Climbing-On-The-Terrace-To-See-The-Moon-Fell-Down-The-Stairs-Died-In-Hospital



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं