September 23, 2026 20:27:38
भाई की शादी में फौजी का कत्ल:नाचते हुए कंधा टकराने से हुआ विवाद; तेजधार हथियारों से काटा

भाई की शादी में फौजी का कत्ल:नाचते हुए कंधा टकराने से हुआ विवाद; तेजधार हथियारों से काटा

Nov3,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | भाई की शादी पर आए एक फौजी का कत्ल कर दिया गया। फौजी चचेरे भाई की शादी में 31 अक्टूबर को ही छुट्‌टी लेकर निकला था। जिस समय यह घटना हुई, परिवार ने जागो निकाली थी और नाचते समय विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने शव को रात को मॉर्चुरी में रखवाया और सुबह उसका पोस्टमॉर्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। घटना लुधियाना के गांव फुलांवाल की है। मृतक फौजी गांव सुधार का मलकीत सिंह है। 31 अक्टूबर को ही फौजी शादी में भाग लेने के लिए घर आया था। शादी से पहले गांव में जागो निकाली जा रही थी। इसी दौरान नाचते हुए उसका कंधा एक व्यक्ति से टकरा गया। दोनों में कंधा टकराने को लेकर बहस शुरू हो गई। मामला शांत कर दोनों को एक दूसरे से दूर किया गया। लेकिन आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और मलकीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के लिए डीएमसी ले गया परिवार पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बिना समय गवांए मलकीत को डीएमसी अस्पताल ले आए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवा शव को परिवार के हवाले करवा दिया है। वहीं, पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग रखी है।

Soldier-Murdered-At-Brother-S-Wedding-Controversy-Broke-Out-Due-To-Shoulder-Collision-While-Dancing-Cut-With-Sharp-Weapons

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं