लुधियाना। लाडोवाल स्थित हार्डीज वर्ल्ड पुल पर बैटरी कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डाल कर करीब 3 लाख रुपए कैश लूटने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिकायतकर्ता ने खुद ही मनगढ़ंत कहानी बना पुलिस को गुमराह किया। 3 लाख रुपए को लेकर उसकी नीयत डगमगा गई। उसने हार्डीज वर्ल्ड के पास खेतों में पराली के नीचे पैसे छिपा दिए थे। आरोपी ने वारदात की सूचना पुलिस और बैटरी कंपनी के मालिक को दी थी। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी। क्योंकि शिकायतकर्ता बार-बार अपने बयान बदल चुका था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।
जानकारी के अनुसार, युवक प्रिंस लाडोवाल स्थित बैटरी बनाने की एक फैक्ट्री में काम करता है। रोजाना की तरह फैक्ट्री मालिक राजेंद्र सिंह ने उसको मार्केट से पेमेंट लेने के लिए भेजा था। रात को वह फैक्ट्री मालिक की कार में कलेक्शन कर लौट रहा था तो उसके पास करीब 3 लाख रुपए थे। प्रिंस ने पुलिस से कहा था कि वह हार्डीज वर्ड वाले पुल के ऊपर उसको कुछ लुटेरों ने घेर लिया। उसकी आंखों में मिर्ची डालकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग निकले। लेकिन उसने पैसे रास्ते में हार्डीज वर्ल्ड पुल नजदीक खेतों में पड़ी पराली के नीचे छिपा दिए थे।
The-Case-Of-Robbery-Of-Rs-3-Lakh-In-Ladowal-Turned-Out-To-Be-Fake-The-Young-Man-Had-Made-Up-The-Story-By-Hiding-The-Money-In-The-Fields