September 23, 2026 20:28:36
फैक्ट्री विवाद में युवक की मौत:ड्रम की आवाज से जुटे थे मोहल्लावासी; मालिक से बहसबाजी में आया अटैक

फैक्ट्री विवाद में युवक की मौत:ड्रम की आवाज से जुटे थे मोहल्लावासी; मालिक से बहसबाजी में आया अटैक

Nov4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | देर रात प्रीत पैलेस के पीछे बनी जम्मू कालोनी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गली नंबर 7 में केमिकल की फैक्ट्री में रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ड्रम चलाया जाता है। इससे परेशान मोहल्ला वासी इसे बंद कराने गए तो वहां फैक्ट्री संचालकों से कहासुनी हो गई। बहसबाजी में युवक के सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी देते हुए मृतक विपिन के पिता राकेश कुमार ने बताया कि देर रात जब रजनी इंडस्ट्रीज वालों ने फैक्ट्री में चल रहे ड्रम को बंद नहीं किया तो समस्त मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। लोगों ने उन्हें समझाया कि वह रात के समय ड्रम बंद कर दिया करें, क्योंकि वह बहुत आवाज करता है। लोग रात को सो नहीं पाते। उनका आरोप है कि गुस्साए फैक्ट्री मालिक ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बेटे विपिन की फैक्ट्री मालिक से बहस बाजी हो गई। इस दौरान उनके बेटे को हार्ट अटैक आ गया। युवक को तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। विपिन की डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई है। वह पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि फैक्ट्री मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर टूटा युवक का दम बेटे को संभलने का मौका ही नहीं मिला कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर चौकी आत्म नगर की पुलिस पहुंची। फिलहाल विपिन के शव को देर रात सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Youth-Dies-In-Factory-Dispute-Residents-Of-The-Locality-Gathered-Due-To-The-Sound-Of-Drums-Attack-Occurred-Due-To-Argument-With-Owner

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं