September 23, 2026 20:28:35
सिविल अस्पताल के रोशनदान से भागा चोर:bsnl की बिल्डिंग से चोरी करते पकड़ा था; साथी सहित तीसरी मंजिल से

सिविल अस्पताल के रोशनदान से भागा चोर:bsnl की बिल्डिंग से चोरी करते पकड़ा था; साथी सहित तीसरी मंजिल से कूदा

Nov4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | देर रात सिविल अस्पताल के वाश रूम में बने रोशनदान से चोर पुलिस को चमका देकर भाग गया। उसका एक साथी इमरजेंसी में इलाज करवा रहा है। खाना खाने के बाद पुलिस कर्मचारियों से उसने बाथरुम जाने के लिए कहा। हाथ में हथकड़ी न लगी होने का फायदा उठा बदमाश इमरजेंसी रूम में बने बाथरुम के रोशनदान से कूद कर भाग गया। जानकारी अनुसार देर रात थाना डिवीजन नंबर 2 के नजदीक बनी BSNL टेलीफोन एक्सचेंज में सामान चोरी करने आए 4 युवकों को लोगों ने पकड़ा था। दो युवक एक्सचेंज के बाहर ही खड़े थे। एक्सचेंज में गार्डों द्वारा जब शोर मचाया गया तो दो बदमाश एक्सचेंज की तीसरी मंजिल पर भाग गए। पुलिस को आता देख दोनों बदमाशों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एक युवक का तो इसमें पैर टूट गया। दूसरे युवक के हाथ पर कांच लगा था। दोनों युवकों को पुलिस सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंची थी। जिस युवक के हाथ में कांच लगा था, वह पुलिस को चकमा दे फरार हो गया है। सूत्रों मुताबिक फिलहाल पुलिस ने अभी इन युवकों पर केस दर्ज नहीं किया था। इनका प्राथमिक करवाया करवाया जा रहा था। अस्पताल में पहुंचा युवक कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मचारी ने बाथरुम को चैक किया तो वह दंग रह गए। युवक को अंदर न देख तुरंत पुलिस कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। अस्पताल में पुलिस कर्मचारी ने चोर भागने पर काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। करीब 1 घंटे तक थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस फरार होने वाले युवक की तालाश में जुटी रही लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। 1 घंटे तक अस्पताल में चोर पुलिस का खेल चलता रहा। अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। चोर की तालाश कर रहे एक पुलिस कर्मचारी से जब फरार हुए व्यक्ति के बारे पूछा तो वह कैमरा देख तुरंत भाग गया। चोर भागने के बाद पुलिस भी कैमरे के सामने भागती नजर आई। सिविल अस्पताल की झाड़ियों में पुलिस चोर की तालाश करती नजर आई। पुलिस कर्मचारियों ने पूरा अस्पताल चैक कर लिया लेकिन बदमाश का कही कुछ पता नहीं चल पाया। उसका दूसरा साथी इमरजेंसी में दाखिल है। सिविल अस्पताल के बाहर की दीवारें जगह-जगह से टूटी हुई हैं। चोर रास्ते बने हुए है जहां से कभी भी कोई व्यक्ति फरार हो सकता है। देर रात की इस घटना के बाद सिविल अस्पताल में बनी पुलिस चौकी पर भी सवाल खड़े हुए गए है। पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी भी इतने सतर्क नहीं थे कि जिन्हें भाग रहे चोर का पता नहीं चला।

Thief-Ran-Away-From-The-Skylight-Of-Civil-Hospital-Was-Caught-Stealing-From-Bsnl-Building-Jumped-From-The-Third-Floor-With-His-Partner



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं