ई न्यूज पंजाब, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में देर रात ईस्ट विधानसभा के तहत आते वार्ड नंबर 4 के काकोवाल रोड पर पूर्व कांग्रेसी पार्षद सुखदेव बावा पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्हें बचाने आई पत्नी से भी हमलावरों ने जमकर मारपीट की। बावा के सिर पर बदमाशों ने कांच की बोतलें मारी हैं। बदमाश बाइकों पर सवार थे और वारदात के बाद फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें बदमाश बाइक पर आते हुए और फिर पूर्व पार्षद के सिर में वार करते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेसी पार्षद सुखदेव बावा ने बतायाक उनके मोहल्ले में जागरण था और वे माता ज्वाला जी से जोत लेकर आए थे और उसके बाद अपने साथियों के साथ अपने आफिस के बाहर खडे़ थे कि तभी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने उनसे पूछा कि पार्षद सुखदेव बावा कौन हैं और इसके बाद उस पर हमला बोल दिया। इनमें से एक बदमाश ने उनके सिर पर बोतलें भी दे मारी और बीच बचाव में आई उनकी पत्नी व अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की। बावा ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती तो वे इंसाफ के लिए धरना पर बैठेंगे।
Former-Congress-Councilor-Sukhdev-Bawa-Attacked-By-Miscreants