लुधियाना। गोशाला रोड पर हरबंसपुरा इलाके में एक होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगी देख लोगों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री मलिक और फायर ब्रिगेड को दी। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाँच फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे में छत्त पर सो रहे 2 किराएदार व मकान मालिक धुएँ की चपेट में आ गए। उनको सीएमसी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई। फैक्ट्री से निकल रही आग की लपटें देख क्षेत्र के लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने खुद भी पानी की बाल्टियों आदि से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। आखिरकार लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी वह थाना डिवीजन नंबर 3 के नजदीक प्राचीन गोशाला के सामने है। मोहनलाल धीरी के घर के ग्राउंड फ्लोर पर ये फैक्ट्री चल रही थी। शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री के अंदर पड़े होजरी का माल व मशीन जलकर राख हो गई। धूआ निकलने से छत पर सो रहे मकान मालिक सहित दो किरायेदारों की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। छत्त पर फंसे लोगों का फायर ब्रिगेड कर्मियों और मोहल्ला निवासियों ने रेस्क्यू किया।
A-Terrible-Fire-Suddenly-Broke-Out-In-The-Hosiery-Factory-On-Goshala-Road-3-Tenants-Sleeping-On-The-Terrace-Got-Affected-1-Died