लुधियाना। रविवार की रात सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल एक मरीज पर कुछ मरीज युवकों ने हमला कर दिया। बाकी युवकों ने मरीज युवक की आंख पर हमला कर दिया। जिस कारण युवक की आंख बी फोड़ डाली। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान नरेश कुमार निवासी फतेहगढ़ मोहल्ला गली नंबर 2 के रूप में हुई। जख्मी नरेश कुमार की पत्नी डिम्पल ने कहा कि उसका पति ड्राइवर का काम करता है और शराब पीने का आदि है। शराब का नशा छुड़वाने के लिए शनिवार को नशा छुड़ाने के लिए सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल करवाया गया था। उनका कहना है कि रविवार देर रात उन्हें सिविल अस्पताल से फोन आया कि नरेश अपने परिवार के लोगों को मिलना चाहता है तो वह तुरंत अस्पताल पहुच गए। उसका कहना है कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके पति की आंख पर गहरी चोट थी और खून जम चुका था। डॉक्टर ने उसके इलाज के लिए चंडीगढ PGI रेफर कर दिया है। सिविल अस्पताल में जख्मी नरेश के परिवार के सदस्यों ने उस पर हमला कर जख्मी करने के आरोप लगाए है। थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ती सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह का कहना है कि अभी तक की प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरने से चोट लगी है और गम्भीरता से जांच के बाद बनती कानूनी करवाई की जाएगी।
Patients-Eye-Burst-In-Civil-Hospital-Youth-Attacked-In-Drug-De-Addiction-Center-Condition-Critical