तरतारन | ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। बीते रात गांव तुंग में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। तेजधार हथियारों से कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कत्लकांड में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति की मौत हुई है। सुबह जब घर से बाहर कोई नहीं निकला तो आस-पास को लोगों को शक हुआ। लोगों ने घर में देखा तो दंग रह गए। तीन लोगों के शव जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इलाका निवासियों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे। घर के हालात देख मामला संदिग्ध लग रहा है। कमरे में पड़ी अलमारियां खुली हुई है। मरने वालों में पति-पत्नी और एक देवरानी है।
Triple-Murder-3-People-Including-A-Couple-Were-Cut-With-Sharp-Weapons-Fear-Of-Robbery-Police-Reached-The-Spot