September 23, 2026 20:27:25
पुलिस इंस्पेक्टर पर चलाई गोलियां:बुलेटप्रूफ जैकेट से बची जान; फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात,

पुलिस इंस्पेक्टर पर चलाई गोलियां:बुलेटप्रूफ जैकेट से बची जान; फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात, आ रहे थे थ्रेटकॉल

Nov8,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर | भुल्लर एवेन्यू में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर गोलियां चला दी गई। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने से इंस्पेक्टर की जान बच गई है। आरोपियों द्वारा मौके पर करीब 4 गोलियां चलाई गई। इस घटना के बाद मौके पर जांच के लिए थाना सदर की पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात हैं। कॉलोनी में सैर करते वक्त हुई वारदात 
घटना में पुलिस इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है। इंस्पेक्टर अपने घर से सैर करने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। पीड़ित इंस्पेक्टर का घर भी अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में ही है। काफी समय से मिल रही थी धमकी 
वारदात के वक्त इंस्पेक्टर कॉलोनी की सड़क पर अकेला ही था। फिलहाल अमृतसर पुलिस इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुई है। सूत्रों के मुताबिक परमजीत सिंह को पिछले काफी दिनों से थ्रेट कॉल आ रहे थे। इसे लेकर भी पंजाब पुलिस की एजेंसियां जांच कर रही हैं। धमकियां मिलने के बाद से उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया करवाई गई थी।

Bullets-Fired-On-Police-Inspector-Bulletproof-Jacket-Saved-Life-Deployed-In-Firozpur-Counter-Intelligence-Threat-Calls-Were-Coming

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं