यशपाल शर्मा, लुधियाना आज लुधियाना के प्रमुख कपड़ा व्यापारी तरुण जैन बावा प्रधान बहादुर के टेक्सटाइल्स एण्ड निटवियर एसोसिएशन की अगुवाई में मानयोग पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल का विशेष रूप से धन्यवाद करने के लिए पहुंचा । इस दौरान कपड़ा कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर को गुलदस्ता भेंट कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। गौर हो कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल की अगुवाई में बीते दिनों एक कपडा व्यापारी संभव जैन को किडनैप करके गोली मारने वाले सात गैंगस्टरों में से लुधियाना पुलिस ने दो का एनकाउंटर करने में सफल रही और पाँच लोगों को पकड़ लिया गया। इस अवसर पर तरुण जैन बावा ने कहा कि इस सख्त कारवाई से लुधियाना के व्यापारी दोबारा से निराशा से आशा की तरफ़ आ गए हैं और उत्साह से भर गए हैं । इस इस दौरान कपड़ा व्यापारियों ने ज्वाइंट CP सौम्या मिश्रा का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर किंती ठुकराल, इंद्रमोहन जैन, सुभाष सैनी, ए.एस.दुआ, अश्वनी पप्पी, राजेश जैन, मुनीश गोयल, दर्शन गाबा मौजूद थे।
Textile-Traders-Presented-A-Bouquet-To-The-Police-Commissioner-Said-That-The-Traders-Came-From-Disappointment-To-Hope-Due-To-Police-Action