लुधियाना | पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर रेलवे ट्रैक से एक नशेड़ी घर में दाखिल हो गया। चोर ने घर में रखी ग्रिल और नल चोरी कर लिया। चोर की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी ईंट मारकर नल तोड़ता और ग्रिल चोरी कर ले जाता दिख रहा है। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि आए दिन लोगों के घरों में चोरियां हो रही हैं। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है। जानकारी देते हुए कारोबारी दिनेश ने बताया कि उनका UPS सिस्टम लगाने का काम है। वह सुबह ही घर से चले गए थे। पत्नी घर पर अकेली थी। गैलरी के जरिए एक बदमाश घर में घुसा। चोर ग्रिल और नल चुरा कर ले गया। इससे पहले आस-पास को घरों में भी इसी तरह की वारदात चोर कर चुके हैं। महिलाओं पर हमला करने का डर उन्हें डर सता रहा है कि कई बार घर पर उनकी पत्नी व अन्य मोहल्ले में महिलाएं अकेली होती हैं तो इस तरह के नशेड़ी चोरी के चक्कर में महिलाओं पर हमला कर सकते हैं। दिनेश ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। वह शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी में शिकायत लिखवाने गए थे, लेकिन अधिकारी मिले नहीं। आज वह फिर से शिकायत दर्ज करवाएंगे। चोर रेलवे ट्रैक पर नशा करने के बाद घर की दीवार पर लटक कर ग्रिल के सहारे घर में दाखिल हुआ। उसके दो अन्य साथी रेलवे ट्रैक के नजदीक खड़े होकर मकान की रेकी करते दिखे। बेखौफ चोर गैलरी में रखी लोहे की ग्रिल को उठा चोर रास्ते से रेलवे ट्रैक की तरफ फेंकता है। गैलरी में सूख रहे कपड़ों के स्टैंड से चोर ने टावल उठा पीतल की टोंटी पर रख ईंट मारकर तोड़ दी। नल टूटने के बाद आसानी से वह घर की गैलरी के रास्ते ही फरार हो गया। भागते चोर को महिला ने देखा जब तक वह शोर सुनकर साथी सहित फरार हो गया।
Thief-Entered-The-House-From-The-Railway-Track-Stole-Grill-Tap-Ran-Away-When-Woman-Raised-Alarm