September 24, 2026 01:12:11
बाइकों की टक्कर से 2 युवकों की मौत:तीसरा घायल; तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, दूसरी स

बाइकों की टक्कर से 2 युवकों की मौत:तीसरा घायल; तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, दूसरी से टकराई

Dec4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | रात 9.30 बजे नहर पार करते समय लोहारा पुल पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। खून से लथपथ तीनों युवकों को घायल अवस्था में दीप अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक को तो पहले ही मृत घोषित कर दिया। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल, अभी एक युवक की हालत गंभीर है। मरने वाले युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह और अरुण के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई बाइक पर किसी काम से बाड़ेवाल की तरफ जा रहा थे। लोहारा पुल के नजदीक नहर के पास अंधेरा था। सामने से अरुण नाम का युवक तेज रफ्तार बाइक से आया। अरुण से बाइक की ब्रेक नहीं लगी और बाइक असंतुलित हो गई। टक्कर होने के बाद तीनों युवक जमीन पर गिर गए। युवकों के सिर पर चोटें आईं। एंबुलेंस को किया फोन, लेकिन समय पर नहीं पहुंची
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवकों में से एक युवक ने काफी बार एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं आई। खून से लथपथ युवकों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो गई थी। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक क्या काम करते थे, इस बारे में देर रात तक कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। फिलहाल राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों के बाइक नंबर लोकेट कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक युवकों के शवों का आज सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Two-Youths-Died-In-Collision-Between-Bikes-Third-Injured-Motorcycle-Went-Out-Of-Control-Due-To-High-Speed-Collided-With-Another



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं