September 24, 2026 01:13:25
ओवर स्पीड कार चालक ने हवलदार को मारी टक्कर:तेजरफ्तार गाड़ी देख ड्राइवर को रुकने का किया था इशारा, कमर

ओवर स्पीड कार चालक ने हवलदार को मारी टक्कर:तेजरफ्तार गाड़ी देख ड्राइवर को रुकने का किया था इशारा, कमर पर लगी अंदरुनी चोट

Dec4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | आए दिन पुलिस कर्मचारियों पर तेज रफ्तार वाहन चालक गाड़ियां चढ़ा रहे है। हाल ही में 3 दिन पहले एक साहनेवाल हाईवे पर ओवर स्पीड कार चालक ने हवलदार को टक्कर मारी थी। अब एक अन्य मामला थाना डिवीजन नंबर 5 का सामने आया है। पुलिस पार्टी ने मल्हार रोड पर विशेष नाकाबंदी की थी। इस दौरान फॉर्च्यूनर चालक ने पुलिस कर्मचारी को टक्कर मारी। आरोपी फॉर्च्यूनर चालक तेजरफ्तार से कार लेकर आ रहा था। ओवरस्पीड देख गाड़ी को रुकने का इशारा पुलिस कर्मी ने किया तो आरोपी ने लापरवाही बरतते हुए उस गाड़ी से टक्कर मार दी। बदमाश गाड़ी भगा कर ले गया। हादसे में हवलदार अमित निवासी पुलिस कालोनी BRS नगर के काफी चोटें आई है। भागते आरोपी की गाड़ी का नंबर 8777 ही बस पुलिस कर्मचारियों ने पढ़ा। अमित ने शिकायत दी कि मल्हार रोड पर स्पेशल नाकाबंदी दौरान फॉर्च्यूनर कार चालक तेजरफ्तार से आ रहा था। उसे रुकने के लिए कहा लेकिन उसने नाके पर आकर पहले साइड मार कर भागने की कोशिश की। जब उसे वह रुकने के लिए उसे पकड़ना चाहा तो बदमाश ने उसे जोरदार टक्कर मारी। वह कई फीट दूर जाकर गिरा। अमित ने बताया कि उसकी कमर पर चोट अधिक आई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा IPC 279,336 के तहत मामला दर्ज किया है।

Over-Speeding-Car-Driver-Hits-Constable-Driver-Signaled-To-Stop-After-Seeing-Speeding-Car-Got-Internal-Injury-On-Waist

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं