लुधियाना। इस्लामगंज इलाके में मंदिर में हुई बेअदबी के मामले में बिना वजह गलत बयान देने पर पुलिस ने कई शिवसेना नेताओं की सिक्योरिटी वापिस ले ली है। एक तरफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही थी, दूसरी तरफ यह नेतागन थाने के बाहर धरना दे रहे थे। जिस संबंधी मंदिर के सदस्यों ने भी बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर FIR तो दर्ज कर दी, लेकिन हिन्दू नेताओं के सुरक्षा कर्मी भी वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि अभी 6 नेताओं की सुरक्षा वापिस ली है। जिनमें कुल 5-6 गनमैन वापिस लिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी ने सुरक्षाकर्मी वापस लिए जाने की पुष्टि नहीं की है। DCP हेडक्वाटर रूपिंदर सिंह ने कहा कि गनमैन वापस लेने जैसी कोई बात नहीं है। उधर, इस मामले में हिन्दू नेता चंद्रकांत चड्डा ने कहा कि हिन्दू नेताओं के सुरक्षा कर्मचारियों के वापस लेने के बाद भी हिन्दू धर्म की जहां कहीं भी बेअदबी होगी वह डट कर विरोध करेंगे।
Gunman-Of-Shiv-Sena-Leaders-Returned-Action-Taken-For-Giving-Wrong-Statement-In-Sacrilege-Case-In-Temple