September 23, 2026 20:28:22
रिंदा-खत्री गैंग के गैंगस्टर का एनकाउंटर:कस्टडी से भागते वक्त पुलिस ने गोलियां मारी, हालत गंभीर; 6 म

रिंदा-खत्री गैंग के गैंगस्टर का एनकाउंटर:कस्टडी से भागते वक्त पुलिस ने गोलियां मारी, हालत गंभीर; 6 मर्डर में मोस्ट वांटेड; मुलाजिम जख्मी

Dec13,2023 | Enews Team | Punjab

पंजाब | जीरकपुर में बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी, लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा। पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया। जस्सा 6 मर्डर केस में मोस्ट वांटेड है। AGTF के AIG संदीप गोयल ने बताया कि फायरिंग जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हुई। फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। नवांशहर का रहने वाला जस्सा गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे 
संदीप गोयल ने बताया कि जुलाई में इसने एक व्यक्ति पर अटैक किया था। एक व्यक्ति को शक था कि दूसरे के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। उसने सोनू खत्री से संपर्क किया। जिसके बाद सोनू खत्री के कहने पर जस्सा ने उक्त व्यक्ति पर अटैक किया था। इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अक्टूबर में 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे। इसे नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। चाइना मेड पिस्टल को रिकवर करने लाए थे
अब उसे कातिलाना हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। इसकी जांच कर रहे थे। सोमवार को इसे पूछताछ के लिए लाए थे। इसने बताया कि इंदर पर अटैक के बाद चाइना मेड पिस्टल यहां छुपा दिया था। उसकी रिकवरी के लिए लाए थे। कर्मचारी ने उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। आरोपी उसे छुड़ाकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने वॉर्निंग शॉट कर उसे रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गई। यह पहले भी 6 मर्डर कर चुका है। इसने कहा था कि इसके टारगेट पर 3-4 लोग और हैं। 5 कारतूस के साथ 1 चाइनीज़ पिस्टल बरामद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि एजीटीएफ, पंजाब की एक बड़ी कार्रवाई में गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया। उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था और वह 6 हत्या के मामलों और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल था। उसे भागने से रोकने के लिए एजीटीएफ टीम को गोलियां चलानी पड़ीं, जिससे वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे भागने से रोकने में एजीटीएफ का एक अधिकारी भी घायल हो गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानान्तरित कर दिया गया है। आरोपी के पास से 5 कारतूस के साथ 1 चीनी पिस्तौल बरामद की गई है।

Encounter-Of-Gangster-Of-Rinda-Khatri-Gang-Police-Shot-Him-While-Escaping-From-Custody-Condition-Critical-Most-Wanted-In-6-Murders-Employee-Injured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं