September 23, 2026 20:28:35
शादी में आए पंजाब के 2 बच्चे झुलसे:पॉपकॉर्न स्टॉल पर लगी आग; पैलेस में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र; माल

शादी में आए पंजाब के 2 बच्चे झुलसे:पॉपकॉर्न स्टॉल पर लगी आग; पैलेस में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र; मालिक-कैटर्स पर Fir

Dec13,2023 | Enews Team | Haryana

हरियाणा | अंबाला में शादी में आए 2 मासूम बच्चे आग में बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान जब लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो मैरिज पैलेस में अग्निशमन यंत्र ढूंढने से भी नहीं मिले। गंभीर हालत में दोनों बच्चों को तुरंत PHC सेंटर पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। दोनों बच्चों को लुधियाना के मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। बच्चों के पिता का आरोप है कि मैरिज पैलेस मालिक ने पैलेस परिसर में अग्निशमन यंत्र नहीं रखे। दूसरा कैटर्स ने अनुभवहीन व्यक्ति को स्टॉल पर लगाया। पिता ने मैरिज पैलेस मालिक, कैटर्स और स्टॉल पर खड़े व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना 9 दिसंबर की रात नग्गल थाना एरिया के अंतर्गत आने वाले नन्यौला-मटेड़ी रोड स्थित JP रिजोर्ट की है। नग्गल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के जिला संगरूर के गांव नागरा के पूर्व सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर की रात को वह अपनी रिश्तेदारी में गांव लाछडू कलां (पटियाला) के दलबीर सिंह सरवारा की बेटी की शादी में आया था। उसके साथ पत्नी हरशरण कौर, 8 साल का बड़ा बेटा वीर प्रताप सिंह, ढाई साल का छोटा बेटा अभय प्रताप सिंह भी उसके साथ थे। शादी अंबाला के नन्यौला-मटेड़ी रोड स्थित JP रिजोर्ट में थी। उसके रिश्तेदारों ने खाने-पीने का प्रबंध कैटरिंग के माध्यम से किया हुआ था। सभी लोग स्टॉलों पर खा पी रहे थे। कैटर्स द्वारा एक टेबल पर पॉपकॉर्न मशीन और दूसरी तरफ कैंडी फ्लावर मशीन लगाई हुई थी, लेकिन कैटर्स ने दोनों मशीनों पर सिर्फ एक बंदा लगाया हुआ था। सरपंच ने बताया कि वह दोनों बच्चों को पॉपकॉर्न और कैंडी फ्लावर दिलाने लगा। एक मशीन के नीचे दीया जला हुआ था। साथ में गैस सिलेंडर पड़ा था। इस दौरान मशीन चला रहे व्यक्ति ने पॉपकॉर्न में हाथ से जल्दबाजी में तेल के छिंटे मारे तो अचानक आग लग गई। आग में उसके दोनों बच्चे के चेहरे, हाथ, पेट व छाती झुलस गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने मैरिज पैलेस स्टाफ व वेटरों से आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र लाने की आवाज लगाई तो पैलेस में कोई यंत्र नहीं मिला। पिता ने बताया कि रिश्तेदारों ने उसके दोनों बच्चों के ऊपर पानी डाल आग पर काबू पाया। उसके दोनों बच्चों की पहनी जैकेट भी आग में जल गई। वह गंभीर हालत में अपने दोनों बच्चों को चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह, जगशीर सिंह की मदद से CHC चौड़मस्तपुर लेकर गया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अपने साथ अमर अस्पताल पटियाला इलाज के लिए ले गया। यहां से दोनों बच्चों को रेफर कर दिया। बच्चों को दयानंद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में (लुधियाना) भर्ती कराया। यहां, उनके दोनों बच्चों के बर्न ICU में एडमिट कराई गई है।

2-Children-From-Punjab-Who-Came-For-A-Wedding-Got-Burnt-Fire-Broke-Out-At-Popcorn-Stall-Fire-Extinguishers-Not-Found-In-The-Palace-Fir-Against-Owner-Caters



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं