September 23, 2026 20:28:35
प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, बिल्डिंग में आई दरारें, लाखों का माल

प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, बिल्डिंग में आई दरारें, लाखों का माल राख

Dec15,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | फोकल पॉइंट के नीची मंगली में प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम की बिल्डिंग में दरारें आ गई। लाखों का माल राख हो गया। आग की लपटें देख कई फैक्ट्री मालिकों ने अपनी लेबर को कारखानों से बाहर निकाल लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। धुआं निकलता देख दी सूचना
पड़ोसी नगिन्द्र सिंह ने बताया कि यह आग हाईवे प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। रात को वह अपनी फैक्ट्री के बाहर खड़े थे। अचानक से हाईवे प्लास्टिक के गोदाम के पिछले रास्ते से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख गोदाम में जो दो लोग डयूटी देते हैं उन्हें सूचित किया। नगिन्द्र ने कहा कि आस-पास के अन्य फैक्ट्री संचालकों को भी सूचित किया गया । लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग कंट्रोल होने की बजाए बढ़ती रही। आग बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने में करीब 15 से 18 गाड़ियों का इस्तेमाल किया है। प्लास्टिक दाने से भड़की आग
फायर अधिकारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक का काफी दाना पड़ा था। प्लास्टिक का दाना पेट्रोल के बराबर काम करता है। आग फैलने का मुख्य कारण तेज हवा भी है। हवा का बहाव गोदाम की तरफ था। जिस कारण देखते ही देखते पूरा गोदाम राख हो गया। आग लगने के कारण आस-पास की बिल्डिंग के लोगों को भी बाहर निकाल लिया गया। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा।

Fire-In-The-Warehouse-Of-Plastic-Chairs-Accident-Happened-Due-To-Short-Circuit-Cracks-Appeared-In-The-Building-Goods-Worth-Lakhs-Reduced-To-Ashes



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं