September 23, 2026 20:27:48
टिब्बा रोड पर युवक की कत्ल कर लाश ऑटो में रखी, 22 घंटे से था लापता

टिब्बा रोड पर युवक की कत्ल कर लाश ऑटो में रखी, 22 घंटे से था लापता

Dec17,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। टिब्बा रोड की महादेव एन्क्लेव में  22 घंटे से लापता एक व्यक्ति की ऑटो में से लाश मिली है। उसके गले में रस्सी भी बरामद हुई है। कहा जा रहा है कि युवक का कत्ल कर लाश को ऑटो में छोड़ा गया है। युवक की पहचान चांद के रूप में हुई है। गले में रस्सी डालकर उसका गला दबाकर कत्ल किया गया है। थाना टिब्बा पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांद मायापुरी चौक इलाके में एक अंडे की दुकान पर काम करता था। आज सुबह मायापुरी में खेलते समय बच्चों ने कूड़े के डंप के पास ऑटो में चांद का शव देखा तो उन्होंने शोर मचाया।​​​​​​ आस-पास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया। ​मृतक चांद के पिता विष्णु देव ने बताया कि उनका बेटा कल 3 बजे से लापता था। वह शाम को उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह जिस दुकान पर वह काम करता था, उस दुकान के मैनेजर का फोन आया और उसने बताया कि चांद का शव अंडे के ऑटो में पड़ा हुआ है।

परिवार ने दुकान मालिक पर लगाए आरोप
विष्णु देव का आरोप है कि दुकान मालिक उसे परेशान करता था। दुकान मालिक ने फोन करके उन्हें कल कहा था कि चांद पैसे और गाड़ी लेकर भाग गया है। पिछले 1 साल से चांद उसके पास काम करता था। परिजनों ने बताया कि कल आखिरी बार सुभाष नगर कमरे के नजदीक चांद के साथ एक युवक था, जिसे उनके पड़ोसियों ने देखा था। उन्हें शक है कि उनके बेटे का कत्ल किसी पहचान वाले ने किया है। उनका कहना है कि मालिक सैलरी पूरी नहीं देता था।

Young-Man-Murdered-On-Tibba-Road-And-Kept-His-Body-In-Auto-Was-Missing-For-22-Hours

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं