September 23, 2026 20:28:52
गैंगस्टर न्यूट्रॉन को प्रोडक्शन वारंट पर लाई लुधियाना पुलिस:गोइंदवाल जेल में बैठ करवाता था हथियारों

गैंगस्टर न्यूट्रॉन को प्रोडक्शन वारंट पर लाई लुधियाना पुलिस:गोइंदवाल जेल में बैठ करवाता था हथियारों की तस्करी; इंस्टाग्राम पर जुड़े तस्कर

Dec18,2023 | Enews Team | Ludhiana

अपराधी गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन पर लुधियाना पुलिस ने कोरियर के माध्यम से मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी कराने का मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस उसे पूछताछ के लिए गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इस दौरान पुलिस को पता चला कि गैंगस्टर न्यूट्रॉन सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़कर उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल रहा है। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की CIA-1 ने 10 दिसंबर को एक नाबालिग सहित 6 युवाओं को 4 अवैध .32 बोर पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस, 51 ग्राम हेरोइन और 70,000 रुपए के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में धक्का कॉलोनी का अनिकेत तलवाड़, कार्तिक चिंकी, गुरदासपुर का विक्रमजीत सिंह, अमृतसर का सुखमनदीप सिंह और गुरकीरत सिंह के अलावा लुधियाना के जवाहर नगर इलाके का एक नाबालिग शामिल है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि वे जेल में बंद गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन के निर्देश पर अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। सोशल मीडिया पर युवाओं को सर्च करता था
सागर जेल में बैठकर हथियारों की तस्करी कराने का काम करता है। आरोपियों में से अनिकेत सागर को पहले से जानता है, जबकि अन्य युवक इंस्टाग्राम के जरिए सागर के संपर्क में आए। सागर को अपने गिरोह में नए सदस्यों को जोड़ने की भी जरूरत थी, जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर युवाओं की तलाश करता था। आएदिन सागर की जेल के अंदर से फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर आती रहती है। 5 आरोपियों की उम्र 18 साल से 21 साल के बीच है। सागर ने उन्हें पैसे का लालच दिया और अनिकेत के साथ उसके लिए हथियारों की तस्करी करने के लिए राजी कर लिया। इससे पहले कि आरोपी तस्करी के हथियार सागर के कुछ करीबियों को सौंप पाते पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सागर काफी खतरनाक अपराधी है, क्योंकि जेल के अंदर से ही ये अपना गैंग चला रहा है। पुनीत बैंस ग्रुप का है सदस्य
सागर पुनीत बैंस गैंग का सदस्य है। पहले भी जेल के अंदर से हथियारों की तस्करी करवा चुका है। 17 फरवरी को लुधियाना पुलिस ने जवाहर नगर के मुनीश उर्फ लल्लू और अनिकेत तलवाड़ को 6 अवैध पिस्तौल, 8 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय सागर पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल में बंद था और उसने इंदौर से हथियार लाने के लिए अपने साथी भेजे थे। सूत्रों के मुताबिक सागर को इंस्टाग्राम के जरिए एक हथियार सप्लायर मिला, उसके साथ सौदा तय किया, उसे कुछ ऑनलाइन भुगतान किया और अपने दो सहयोगियों मुनीश और अनिकेत को हथियार और गोला-बारूद लाने के लिए भेजा था।

Ludhiana-Police-Brought-Gangster-Neutron-On-Production-Warrant-Goindwal-Used-To-Smuggle-Weapons-While-Sitting-In-Jail-Smugglers-Connected-On-Instagram



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं