लुधियाना। बस स्टैंड के बाहर देर रात हंगामा हो गया। बस स्टैंड के आस-पास नशे में धुत कई महिलाएं घूमती हैं। एक महिला पर एक यात्री ने लूट का आरोप लगाया। देर रात कुछ लोगों की मदद से उस महिला को यात्री ने बस स्टैंड के बाहर घूमते पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने बस स्टैंड के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ नीरज चौधरी ने कहा कि उन्हें भी देर रात हंगामा की सूचना जरूर मिली है। चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज से बातचीत कर रहे हैं। अभी किसी यात्री ने उनके पास शिकायत दर्ज नहीं करवाई, लेकिन मामले को अपने स्तर पर चेक जरूर करवाएंगे। उधर, इस मामले में चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि उनके पास किसी यात्री की कोई शिकायत नहीं आई। वह देर रात शोर सुनकर मौके पर भी गए थे। वहां कुछ लोग कह रहे थे कि महिला भाग गई है। फिलहाल यदि किसी यात्री की शिकायत आती है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
Women-Openly-Robbing-Passengers-Near-The-Bus-Stand-Committing-Crimes-With-Their-Companions-Police-Unaware