लुधियाना। सोमवार को किदवई नगर के में महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। पिटबुल ने 15 मिनट तक महिला की बाजू जबड़े में दबा कर रखी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से उसे छुड़वाया। महिला के लात और बाजू पर कुत्ते के दांतों के निशान हैं। महिला की पहचान रितू निवासी किदवई नगर के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि वह बैंक से कोई काम करवा कर वापस घर जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे वह जब गली से गुजर रही थी तो अचानक से एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर आया। उसने आते ही उसकी बाजू पकड़ ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज से लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने लाठियों से कुत्ते पर कई वार किए, लेकिन कुत्ते ने छोड़ा नहीं। बाजू जबड़े में फंसा कर वह उसे जमीन पर गिरा नोचने लगा। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते से छुड़वाया। इसके बात पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों मुताबिक उसके 4 टीके लगने है। रितू ने कहा कि कपिल नाम के युवक ने घर पर ये कुत्ता रखा है। कपिल के घर का दरवाजा खोला तो अचानक से कुत्ते ने उस पर धावा बोल दिया।
Pitbull-Held-Womans-Arm-In-Its-Jaws-For-15-Minutes-People-Rescued-Her-With-Sticks