September 23, 2026 01:59:23
पति ने डांटा था तो महिला ने की आत्महत्या: पंखे से लटका मिला शव; 3 साल पहले हुई थी शादी

पति ने डांटा था तो महिला ने की आत्महत्या: पंखे से लटका मिला शव; 3 साल पहले हुई थी शादी

Jan6,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना । महिला ने पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। पति जब काम से लौटा तो पत्नी पंखे की रोड से लटकी मिली। फैक्ट्री मालिक की मदद से उसे नीचे उतार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान खुशी (23) के तौर पर हुई है और वे बिहार के पटना की रहने वाली है। जानकारी अनुसार महिला खुशी व पति नितिश कुमार लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास एकता मार्केट में एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं कमरा लेकर पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची के साथ रह रहे थे। पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज ASI धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की बाद दोपहर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी को डांट लगाई और नीचे फैक्ट्री में काम करने के लिए चला गया। जब देर रात वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी पंखे की रोड से लटकी मिली। फैक्ट्री के सुपरवाइजर गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि तीन साल पहले ही खुशी की शादी नितिश कुमार से हुई थी। इनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। दोनों में विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। पुलिस अभी पति से पूछताछ कर रही है। इंचार्ज धर्मेद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतका के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

Woman-Committed-Suicide-When-Husband-Scolded-Her-Dead-Body-Found-Hanging-From-Fan-Married-3-Years-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं