September 23, 2026 02:06:56
लुधियाना में Adgp सुनीता पूंज व सीपी चहल ने नशा तस्करों के खिलाप चलाया ऑपरेशन Caso, पीरु बंदा, घोड़ा

लुधियाना में Adgp सुनीता पूंज व सीपी चहल ने नशा तस्करों के खिलाप चलाया ऑपरेशन Caso, पीरु बंदा, घोड़ा कॉलोनी किए सील, 500 जवान तलाशी में जुटे

Jan8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में ADGP सुनीता पूंज और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में ऑपरेशन CASO के तहत नशा तस्करों पर रेड की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा घोड़ा कॉलोनी, सीआरपी कॉलोनी, ग्यासपुरा के सूरज नगर और सलेम टाबरी के पीरु बंदा इलाके को सील किया गया है। करीब 500 पुलिस कर्मचारी आज शहर के नशा तस्करों पर रेड करने में जुटे हैं। करीब 7 से 10 थानों की पुलिस इस सर्च अभियान में शामिल रही। सर्च की सुचना मिलते ही नशा तस्करों के भी हाथ पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि कई लोग तो घरों को तालें लगा कर इधर-उधर निकल गए। सर्च ऑपरेशन में हर आने जाने वाले व्यक्ति की चैकिंग की गई। पुलिस को लंबे समय से शिकायतें आ रही थी कि इन हल्कों में पिछले कई वर्षों से चिट्‌टा बेचने वाले नशा तस्कर सक्रिय हैं। नशा तस्करों को काबू करने के लिए आज सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोग नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन नशा तस्करों के पास गिरवी रख जाया करते हैं। पुलिस इन सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। जो नशा तस्कर जेल से जमानत से घर आए हैं उनकी एक अलग सूची पुलिस ने बना रखी है। पुलिस जमानत पर आए लोगों के घरों में भी जा रही है। उन लोगों के घरों के बैडरूम से वॉशरूम तक पुलिस चेक कर रही है। जिन घरों से संदिग्ध सामान मिल रहा है उन लोगों को पुलिस थाना में बुला कर पूछताछ कर रही है।

In-Ludhiana-Adgp-Sunita-Poonj-And-Cp-Chahal-Launched-Operation-Caso-Against-Drug-Smugglers-Piru-Banda-Ghoda-Colony-Sealed-500-Soldiers-Engaged-In-Search



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं