September 24, 2026 03:27:10
नकली अंडे मिलने से हड़कंप:अंडा जलाने पर आयी प्लास्टिक की गंध; पूरी ट्रे में एक सही मिला, Bho करेंगे ज

नकली अंडे मिलने से हड़कंप:अंडा जलाने पर आयी प्लास्टिक की गंध; पूरी ट्रे में एक सही मिला, Bho करेंगे जांच

Jan9,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | माछीवाड़ा में नकली अंडे मिलने से हड़कंप मच गया है। लोग अब अंडे खाने से भी डरने लगे हैं। अंडों की वीडियो सामने आने बाद सेहत विभाग भी हरकत में आ गया है। SMO माछीवाड़ा के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने इस संबंध में शिकायत सिविल सर्जन दफ्तर भेजी। मेडिकल अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएचओ को जांच के निर्देश दिए हैं। माछीवाड़ा के बावा वर्मा ने बताया कि वह इलाके की एक दुकान से अंडों की ट्रे लेकर आए। घर पर जब वह अंडे को तोड़ने लगे तो अंडा टूटने के बाद पानी निकलने लगा। अंडे की बिल्कुल थिकनेस नहीं थी। बावा ने कहा कि अंडा यदि तोड़ते है तो उसकी स्मैल काफी आती है। इन अंडों को तोड़ने के बाद किसी तरह की गंध नहीं आई। बावा ने कहा कि उन्होंने जब अंडा उबाला तो उसे छिलते समय इस तरह लगा जैसे कोई प्लास्टिक का कवर उतार रहे हो। बावा ने कहा कि अंडा तोड़ने पर अंदर की जर्दी (पीला पदार्थ) जमा हुआ मिला। उन्हें शक है कि ये अंडा मशीनी या सिंथेटिक चाइनिज बना हुआ है। सेहत विभाग ले एक्शन, लोगों की सेहत से न हो खिलवाड़ ट्रे में से एक अंडा उन्हें सही लगा बाकी सभी अंडे नकली लगे। बावा ने सेहत विभाग से अपील की है कि इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए जांच की जाए ताकि नकली अंडे बनाने वालों का भंडाफोड हो सके। बावा ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मार्केट में नकली अंडों के तस्करों को दबोचा जाए। लोगों से भी अपील करते है कि अंडा खरीदने से पहले उसकी जांच जरूर करें। बावा ने कहा कि जब उन्होंने अंडा तोड़ कर उसे जलाकर देखा तो उसके अंदर से प्लास्टिक जलने जैसी स्मैल थी। अंडे जलाने पर ऐसे लगा जैसे प्लास्टिक और मोम मिक्स होकर जला है। बावा ने कहा कि उनकी पत्नी ने जब अंडे उबाले तो एक अंडा छिलने में ही उसे करीब 5 मिनट लग गए। अंडे का छिलका (कवर) जब नहीं उतरा तो उनकी पत्नी ने उन्हें अंडे नकली होने का शक जताया। सीनियर मेडिकल अफसर माछीवाड़ा द्वारा एक शिकायत पत्र उन्हें मिला है। इस संबंधी उन्होंने जिला के सेहत अधिकारी को जांच सौंपी है। वह मामले की जांच कर बनती कार्रवाई करेंगे। सिविल सर्जन ओलख ने कहा कि शहर में जहां कहीं भी नकली अंडे बेचे जा रहे हैं तो लोग तुरंत सेहत विभाग को सूचित करें।

Panic-After-Finding-Fake-Eggs-Smell-Of-Plastic-When-Eggs-Were-Burnt-One-Correct-One-Found-In-The-Entire-Tray-Bho-Will-Investigate



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं