लुधियाना। लुधियाना में बच्ची रेप केस में थाने में गई समाज सेविका को धक्के मार कर निकालने के मामले में अब SHO कुलबीर सिंह जांच के दायरे में आ गए हैं। थानेदार की दंबगई का वीडियो वायरल होने के बाद ADCP सुहैल मीर ने इसकी जांच ACP इंडस्ट्रियल-B संदीप वडेरा को सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई हाेगी। बता दें कि अकसर मामला ठंडे बस्ते डालने को ऐसी जांच की जाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस एसीपी के अधीन थाना आता है, उसे जाँच दी गई है। अब देखना होगा कि अधिकारी अपने एरिया में पड़ते अफ़सर ख़िलाफ़ अगर करवाई करनी पड़ी तो कर सकेगें या नहीं। लुधियाना में13 दिन पहले बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर रोष है और वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में दो दिन पहले समाज सेविका नेहा थाने में गई तो वहां से उसे धक्के मार कर बाहर निकाला गया। इसमें SHO की दबंगई की वीडियो भी सामने आई थी। लुधियाना के ADCP सुहैल मीर ने कहा कि डाबा थाना का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि समाज सेविका नेहा शर्मा जालंधर से लुधियाना आई थी। बच्ची के कत्ल से जुड़ा केस है। इस केस में आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन अभी पकड़ा नहीं गया। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण SHO और महिला में पहले आम बातचीत हुई है। उस समय से महिला वीडियो बना रही है। अचानक से महिला और SHO के बीच तलखी बढ़ जाती है। वीडियो की भी जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि SHO किस कारण गुस्से में आया। ACP इंडस्ट्रियल-B संदीप वडेरा जांच करेंगे। नेहा को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाएंगे। मामले की जांच सप्ताह भर में पूरी होगी।
The-Investigation-Is-Sitting-On-The-Daba-Sho-Of-The-Police-Station-The-Investigation-Has-Been-Handed-Over-To-The-Acp-Under-Whom-The-Police-Station-Is-Located-Now-Will-The-Officers-Be-Able-To-Investigate-Against-Their-Own-Sho