September 23, 2026 00:43:08
नाके पर Asi को घसीटते ले गई कार:रुकने का इशारा करते ही दौड़ाई, डिवाइडर पर गिरा मुलाजिम

नाके पर Asi को घसीटते ले गई कार:रुकने का इशारा करते ही दौड़ाई, डिवाइडर पर गिरा मुलाजिम

Jan12,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | नाके पर तेज रफ्तार कार ने ASI को टक्कर मार दी। शाहकोट में कार उन्हें घसीटते हुए अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ASI सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार भी थोड़ा आगे जाकर रुक गई। घटना के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। साथी पुलिस कर्मचारियों ने ASI सुरजीत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें कार ASI को टक्कर मारने के बाद छसीटते हुए ले जाती दिखाई दी। बाजवा कलां के रहने वाले ASI सुरजीत सिंह जालंधर देहात पुलिस में तैनात है। गुरुवार को उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर लगाई गई थी। दोपहर के समय नाके पर उन्होंने सफेद रंग की जेन कार को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय उसे भगा लिया। अपनी तरफ स्पीड में कार आती देख ASI सुरजीत ने साइड होने की कोशिश की। ड्राइवर ने कार ASI पर चढ़ा दी और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी पर डिवाइडर पर जाकर गिरा दिया। इसके बाद कार दोबारा हाईवे पर आई और रेलिंग से टकराकर रुक गई। ड्राइवर तुरंत कार से उतरा और फरार हो गया। इसके बाद नाके पर ही मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारी ASI सुरजीत की तरफ दौड़े। उन्होंने तुरंत ASI को शाहकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना के DMC अस्पताल रेफर कर दिया। ASI सुरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना शाहकोट के SHO सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए कार डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Car-Dragged-Asi-At-The-Checkpoint-As-Soon-As-He-Signaled-To-Stop-He-Ran-Away-The-Employee-Fell-On-The-Divider

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं