September 22, 2026 23:59:22
पटवारी का साथी 6 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, दफ्तर छोड़ भागा पटवारी, फर्द की कॉपी देने को डिमांड की

पटवारी का साथी 6 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, दफ्तर छोड़ भागा पटवारी, फर्द की कॉपी देने को डिमांड की

Jan12,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को ग्यासपुरा में तैनात राजस्व पटवारी चमकौर सिंह के साथी अशोक कुमार को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। रेड के दौरान पटवारी दफ्तर छोड़कर भाग गया। आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला भी दर्ज किया गया है। एसएसपी विजिलेंस रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी को गांव कोहाड़ा लुधियाना निवासी राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसके नए खरीदे प्लॉट का म्यूटेशन करने और लोन दिलाने के लिए फर्द की कॉपी उसे चाहिए थी। वह पटवारी और उसके साथी से फर्द लेने गया तो दोनों ने उससे 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसएसपी संधू के मुताबिक इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस यूनिट लुधियाना ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया। पटवारी चमकौर सिंह के साथी अशोक कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी चमकौर सिंह खुद दफ्तर छोड़ भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो, पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है।

Patwaris-Associate-Arrested-Taking-Bribe-Of-Rs-6000-Patwari-Ran-Away-From-Office-Demanded-To-Give-Copy-Of-Fard

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं