September 24, 2026 03:25:46
लोहड़ी के दिन व्यक्ति की हत्या:मुंह पर बना गहरा घाव; दाना मंडी डाकघर के पास से मिला शव

लोहड़ी के दिन व्यक्ति की हत्या:मुंह पर बना गहरा घाव; दाना मंडी डाकघर के पास से मिला शव

Jan13,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | दाना मंडी के पास शनिवार सुबह लोहड़ी के दिन एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक ने ट्रैकसूट पहना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है। शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी की माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जहां शव मिला है, वहां से मेन रोड करीब 30 मीटर की दूरी पर ही है। पुलिस अब एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त व्यक्ति किसके साथ यहां तक पहुंचा और कैसे पहुंचा। बता दें कि जहां ये वारदात हुई, वहां पर लोगों की आवाजाही बहुत कम है। पुलिस उक्त एरिया में आने जाने वाले गाड़ियों और वाहनों की भी जांच कर रही है। पिछले 12 घंटे में उक्त जगह से कितने वाहनों निकले। वहीं, पुलिस ने मृतक का फोटो आसपास के एरिया और थानों में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे मृतक की पहचान हो सके।

Murder-Of-A-Person-On-The-Day-Of-Lohri-Deep-Wound-On-The-Mouth-Dead-Body-Found-Near-Dana-Mandi-Post-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं