September 23, 2026 02:04:40
जालंधर के नर्स हत्याकांड में खुलासा:विदेश में बैठे व्यक्ति ने सुपारी देकर कराई हत्या, मिल रही थी धमक

जालंधर के नर्स हत्याकांड में खुलासा:विदेश में बैठे व्यक्ति ने सुपारी देकर कराई हत्या, मिल रही थी धमकियां, पहचानने में जुटी पुलिस

Jan13,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर में लांबड़ा के गांव तराड़ में युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। गुरदासपुर की नर्स शमा की हत्या विदेश में बैठे एक व्यक्ति ने करवाई है। जालंधर देहात पुलिस की टीमें लगातार सीसीटीवी चेक कर रही हैं, जिससे हत्यारे तक पहुंच सके। उसे पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह गांव तराड़ के पास स्थित नहर किनारे शमा का शव बरामद हुआ था। शमा पेशे से नर्स थी। शमा की बहन नेहा ने पुलिस को बताया था कि वह खांबड़ा चर्च में आई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। पहले तो पुलिस मामले में एक्सीडेंट के एंगल पर जांच कर रही थी। मगर जब परतें खुलनी शुरू हुई तो हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। मामले में अधिकारियों द्वारा तीन टीमें गठित की गई हैं। जोकि की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस 18 दिन से इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। शमा क्रिसमस वाले दिन नकोदर चौक से ऑटो में बैठ कर खांबड़ा चर्च तक आई थी। जिसके बाद पुलिस आगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो काला सिंघा के पास एक सीसीटीवी में शमा कैद हुई है। मगर फिलहाल आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुर्तगाल से दी गई थी शमा की सुपारी
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक लीड मिली है, जिसके आधार पर जल्द पुलिस सुपारी लेकर हत्या करने वाले की पहचान कर लेगी। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि शमा को विदेश पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। उसी ने सुपारी देकर शमा की हत्या करवाई है। पुलिस जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी को भी केस में नामजद करेगी।

Revelation-In-Jalandhars-Nurse-Murder-Case-A-Person-Sitting-Abroad-Got-The-Murder-Done-By-Giving-Betel-Nut-Was-Receiving-Threats-Police-Busy-In-Identifying



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं