लुधियाना। जेल से जमानत पर आया गैंगस्टर विशाल गिल एक बार फिर एक्टिव हो गया। देर रात उसने अपने साथियों के साथ ईस्सा नगरी पुली पर दो जुड़वां भाइयों पर हमला किया है। पुरानी रंजिश में दोनों की खूब पिटाई की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। बदमाशों ने सड़क पर खड़ी एक गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। माना जा रहा है कि विशाल गिल अपने गैंग का वर्चस्व कायम करने के लिए एक बार फिर दशहतगर्दी मचाने लगा है। मारपीट में घायल दोनों भाइयों की हालत नाजुक है। उन्हें CMC अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान सौरव और साहिल के रूप में हुई है। छोटे भाई साहिल के अधिक चोटें आई हैं। उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी है। इलाके में ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलने के कारण लोगों में भी सहम है। करीब 5 मिनट तक बदमाशों ने सड़क पर गुंडागर्दी की। मारपीट करने के बाद दोनों भाइयों को बदमाश सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में फेंक कर भाग गए। मौके पर थाना कोतवाली,जनक पुरी चौकी और थाना डिवीजन नंबर 3 की फोर्स पहुंची। फिलहाल मारपीट की सीसीटीवी पुलिस ने कब्जे में ली है। अधिकारियों मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
Orgy-Of-Hooliganism-In-Ludhiana-Gangster-Vishal-Beats-Up-Two-Brothers-As-Soon-As-They-Come-On-Bail-Captured-In-Cctv