लुधियाना | कैलाश चौक पर पतंग व्यापारी से 4 लाख लूट का मामला सुलझा भी नहीं था कि रविवार को शाम 5.42 बजे एक ज्वैलर्स की दुकान में गनपॉइंट पर सरेआम लूट को अंजाम दे दिया गया। ज्वैलर्स की दुकान में घुसे 5 लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर दुकानदार को पीटा भी। फिर बंधक बनाकर लुटेरे वहां से सोना व चांदी के गहने लेकर भाग निकले। भागते वक्त आरोपियों ने पिस्टल से हवाई फायर भी किए। इसके बाद इलाके के लोगों को वारदात का पता चला। मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने जांच शुरू की। उक्त जांच में दुकानदार द्वारा बताए गए हुलिए के मुताबिक आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। गिल रोड पर जगदीश कुमार की सुनार की दुकान है। उसने बताया कि रविवार शाम के वक्त उसकी दुकान पर कुछ ग्राहक आए हुए थे, जिनको वह सोने व चांदी के गहने दिखा रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान पहले दो बदमाश ग्राहक बनकर आए और गहने दिखाने की मांग की। इसके बाद तीन और आ धमके। 2024 के 14 दिनों में ही लुधियाना के 2 व्यापारियों से लूट की वारदात हो चुकी है जबकि चोरी की दर्जन से भी ज्यादा वारदातें सामने आ चुकी हैं। शुक्रवार रात को ही एक पतंग व्यापारी से 14 लाख रुपए नकदी लूटने की वारदात हुई थी तो इसके एक दिन बाद ही रविवार को अब सुनार की दुकान में घुस लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके इलावा केसरगंज मंडी में चोरी, कोतवाली थाना के इलाका में मोबाइल शॉप के ताले तोड़ चोरी, हंबड़ा रोड पर एक टॉवल की दुकान में चोरी इत्यादि दर्जन से भी ज्यादा वारदात सामने आ चुकी हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक कर में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जिस तरफ आरोपी भागे हैं उस साइड के दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। रविवार होने की वजह से कई दुकानें बंद है जिनके बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सोमवार को मार्केट खुलने पर कैमरे को खंगालने का काम और भी तेजी से किया जाएगा। जगदीश ने बताया कि जब दो लुटेरे उसकी दुकान पर ग्राहक बन आए तो वहां पर पहले से ही बैठे ग्राहक चले गए। कुछ ही मिनट बाद तीन और युवक दुकान में आए, जिन्होंने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया और पिस्तौल की नोक पर उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। जगदीश के मुताबिक उनमें से तीन आरोपियों ने वहां पर पड़े तकरीबन ढाई किलो चांदी के गहनों को और तीन तोले सोने को अपने काले बैग में डाल लिया। जगदीश ने बताया कि उसने उक्त आरोपियों का विरोध करना चाहा तो उन्होंने पिस्तौल से गोली मारकर जान से मार देने
5-Kilos-Became-A-Customer-Looted-5-Kilos-Of-Silver-Gold-From-Jewelers-Shop-At-Gainpoint