डेस्क, लुधियाना लुधियाना के डाबा स्थित जैन कॉलोनी के नजदीक दो गुटों में अंधाधुंध गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है । बताया जाता है कि यह दोनों गुट किसी मामले में राजी नामा को लेकर आमने-सामने हुए थे और इसी बीच दोनों गुटों में हुई तकरार के दौरान गोलियां चल पड़ी। बताया जाता है कि इस गोलाबारी में एक गुट के दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। वही पुलिस की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरो के जरिए विभिन्न गैंग से जुड़े गैंगस्टर्स के बारे में जानकारी जुटाना की कोशिश की जा रही है।
Gang-War-In-Ludhiana-Bullets-Fired-Between-Two-Groups-Two-Seriously-Injured