September 23, 2026 00:43:58
ढाबा संचालक से सिगरेट खरीदते समय हुई कहासुनी के बाद गला काटकर की हत्या, 3 इंच तक काटा गला

ढाबा संचालक से सिगरेट खरीदते समय हुई कहासुनी के बाद गला काटकर की हत्या, 3 इंच तक काटा गला

Jan16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में देर रात व्यक्ति की गला काट कर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उससे पहले मारपीट की थी। मारपीट से बेसुध होने के बाद कांच की बोतल से उसका गला काट दिया। 3 इंच तक गला कटा था। उसकी एक दिन पहले ढाबा संचालक से सिगरेट खरीदते समय कहासुनी हुई थी। उसी ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर व्यक्ति पर हमला किया। मृतक की पहचान 45 ‌वर्षीय पवन निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। उसकी 2 बेटियां हैं। वह 16 साल से लुधियाना में ही होजरी और लेबर दोनों काम कर रहा था। मृतक के छोटे भाई संजीव ने कहा कि वारदात से एक दिन पहले रविवार रात वह अपने बड़े भाई (पवन) के साथ राज के ढाबे पर सिगरेट लेने गए थे। राज ने शराब पी हुई थी। इसी दौरान उसने पवन को गाली दी थी। जिसके बाद पवन और राज में हाथापाई हुई। ये देख लोग इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने दोनों को शांत करवाया था। इसके बाद घर आ गए थे। बीती रात को पवन राज ढाबे के पास ही दूसरे ढाबे में रोटी खा रहा था। इस बीच राज अपनी पत्नी व अन्य युवकों के साथ आया और मारपीट करने लगा। राज की पत्नी ने पवन को सरिए से पीटा। इसके बाद जब पवन बेसुध होकर गिर गया तो उन्होंने उसकी गर्दन पर कांच की बोतल घोंप दी। आस-पास के लोग इकट्‌ठे हुए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपी राज होशियारपुर के मुकेरियां का रहने वाला है। उसने डाबा रोड पर ढाबा किया हुआ है। लोगों ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मृतक का भाई संजीव मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस को फोन किया। संजीव के मुताबिक 1 घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आई। इसके बाद वह पवन को सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
थाना शिमला पुरी की पुलिस मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। हत्यारों ने हमला किन कारण किया उस पर भी पुलिस जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पवन के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Murder-By-Slitting-Throat-After-An-Altercation-While-Buying-Cigarettes-From-A-Dhaba-Operator-Throat-Slit-Up-To-3-Inches

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं