September 23, 2026 00:43:07
परिवार के 4 सदस्यों की मौत:ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थीं अंगीठी; बिहार के थे रहने वाले

परिवार के 4 सदस्यों की मौत:ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थीं अंगीठी; बिहार के थे रहने वाले

Jan16,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला | मार्कल कालोनी सनौरी अड्डा में देर रात सर्दी की वजह से अंगीठी लगाने वाले परिवार के चारों मेंबरों की मौत हो गई। आधी रात को पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, जिन्होंने डेड बाडी कब्जे में लेने के बाद राजिंदरा अस्पताल भिजवा दी। मरने वालों में नवाब, उसकी पत्नी, बेटा अरमान व बेटी रूकैया के तौर पर हुई है। बच्चों की उम्र दो से छह साल के बीच है। नवाब मूलरुप से बिहार का रहने वाला है, जो मार्कल कालोनी एरिया में एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के अनुसार, नवाब मार्कल कालोनी में बने क्वाटर्रों में रहता है। इस प्लाट में कई मकान में बने हुए हैं, इनमें से एक कमरा नवाब ने किराए पर लिया हुआ था। सोमवार को डयूटी खत्म करने के बाद वह कमरे में पहुंचा, जहां पर उसने अंगीठी पर कोयले जला लिए ताकि ठंड से बच सके। देर रात कमरे में धुआं फैल गया, जिसे आसपास के लोगों ने देखा। दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ अंदर जाकर देखा तो चारों बेहोशी की हालत में थे। मौके पर पहुंचे जगदीश कालोनी के रहने वाले अमन बंसल ने बताया कि जब वह लोग पहुंचे तो चारो बेहोश थे, जिन्हें अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की सब इंस्पेक्टर संदीप कौर ने कहा कि डेड बाडी का पोस्टमॉर्टम करने के बाद मौत का कारण क्लियर होगा। मौके पर अंगीठी जलती हुई पाई है, जिससे दम घुटकर मरने की आशंका है।

Death-Of-4-Family-Members-The-Fireplace-Was-Lit-In-The-Room-To-Escape-The-Cold-Were-Residents-Of-Bihar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं