जगराओं | अपनी रिश्तेदारी में लोहड़ी फंक्शन में अलग अलग बाइक पर जा रहे पिता के सामने ही एक कार ने बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक 24 साला युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक की पहचान शिंदा सिंह निवासी कोट मोहम्मद खां धर्मकोट के रूप में हुई है । थाना सिधवां बेट की पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर कार चालक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सलेमपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। इस मामले को लेकर थाना सिधवां बेट के एएसआई राज कुमार ने बताया कि गांव खुरशेदपुरा में उनके रिश्तेदार के घर पर लोहड़ी का फंक्शन रखा हुआ था। उस ने वही पर रूकना था। जिसके चलते वह अपने बाइक पर और बेटा अपने दोस्तों संग दूसरे बाइक पर आ रहे थे। जब वह गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार कार चालक ने उस के बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लड़के नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की सहायता से उस ने तीनों लड़कों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। इस का पता चलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सोप दिया। वही पिता के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Son-Dies-In-Front-Of-Father-Car-Hits-Bike-Friend-Also-Injured-Coming-From-Relative-s-House