September 23, 2026 00:43:21
युवक के पेट में घोंपा चाकू:बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल-नकदी लूटी; रात को घर लौटते समय वारदात

युवक के पेट में घोंपा चाकू:बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल-नकदी लूटी; रात को घर लौटते समय वारदात

Jan17,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | लुटेरों का आतंक जारी है। देर रात एक युवक काम से वापस घर आ रहा था तो रास्ते में लुटेरों ने उसे घेर कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। युवक ने जब विरोध किया गया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ युवक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में लोगों को उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया और परिवार को सूचित किया। वारदात रुद्र कॉलोनी में हुई। चाकू लगने से घायल हुए युवक की पहचान अश्विनी के तौर पर हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उसके पिता उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार चाकू लगने से युवक के पेट की नसें कट गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई गई। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता ने कहा कि उनके बेटे का नाम अश्विनी है। वह रुद्रा कालोनी के रहने वाले हैं। बेटा लेबर का काम करता है। रुद्रा कालोनी में रात के समय कच्चे रास्ते से घर आ रहा था। उसे बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। बेटे को गालियां देकर लुटेरों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। अश्विनी ने जब उनका विरोध किया एक युवक ने उसके पेट में खंजर उतार दिया। पिता मुताबिक उनका बेटा सड़क पर चिल्लाता हुआ तड़पने लगा। किसी राहगीर के मोबाइल से उसने फोन कर उन्हें सूचित किया। घटना स्थल पर करीब 1 घंटे तक एम्बुलेंस भी नहीं आई। देरी से पहुंची एम्बुलेंस में ही वह बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आए। बेटे का काफी खून बह चुका है। उसके पेट की नसें कट गई है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तुरंत पीजीआई रेफर किया। बेटे का उपचार करवा वह पुलिस को लुटेरों के बारे सूचित करेंगे।

Knife-Stabbed-In-The-Stomach-Of-A-Young-Man-Bike-Riding-Miscreants-Looted-Mobile-And-Cash-Incident-While-Returning-Home-At-Night

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं