लुधियाना | भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल में बने बाथरूम से पुलिस को मृत हालत में भ्रूण मिला है। भ्रूण पूरी तरह अभी विकसित नहीं हुआ। इस कारण पता नहीं चल पाया कि लड़का है या लड़की। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस अस्पताल का रिकॉर्ड चेक कर रही है। वहीं, अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों पर भी जांच बैठाई गई है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखदेव राज ने कहा कि दरेसी मैदान के नजदीक बने भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड विकास ने अस्पताल के बाथरूम की सीट के पीछे पड़ा भ्रूण देखा। तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। देखने से लग रहा है कि शायद 5 महीने के आस-पास का भ्रूण होगा। फिलहाल पुलिस अस्पताल के कैमरों का रिकॉर्ड चेक करवा रही है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग संदिग्ध नजर आए हैं, उनसे भी पूछताछ होगी। इलाके में अन्य अस्पतालों का भी रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि अस्पताल में डिलीवरी वाली कोई भी महिला दाखिल नहीं थी। अस्पताल से इस तरह भ्रूण मिलना अस्पताल की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है।
Police-Found-A-Dead-Fetus-In-The-Hospital-Bathroom-The-Security-Guard-Saw-It-Police-Are-Checking-The-Footage-Of-Cctv-Cameras-In-Their-Possession