September 23, 2026 00:42:30
महिलाओं से झपटमारी:ट्रेन से जाना था दहरादून; E-रिक्शा से बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स, हथियार दिखा

महिलाओं से झपटमारी:ट्रेन से जाना था दहरादून; E-रिक्शा से बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स, हथियार दिखा भागे

Jan18,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | घंटा घर और रेलवे स्टेशन के बाहर झपटमारी की वारदातें थम नहीं रही। बीते दिन वेस्ट बंगाल से आई महिलाओं का बाइक सवार बदमाश पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में महिला की दवाइयां, पैन कार्ड, आधार कार्ड और नकदी रखी थी। बदमाश बाइक पर जाते हुए उन्हें तेजधार हथियार दिखाकर गालियां देकर गए। महिला अपने बहनों और बेटे के साथ देहरादून घूमने के लिए रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रही थी। महिला ने थाना कोतवाली में स्नेचिंग की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित वीना राए ने कहा कि मेरा पर्स हाथ में पकड़ा था। दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर आए। बदमाशों ने उसके हाथ से झपट मार कर पर्स छीन लिया। वह चार लोग E-रिक्शा में सवार थे। घंटा घर और स्टेशन के बीच रास्ते ये वारदात हुई। बैग में नकदी व अन्य जरूरी सामान था। वीना मुताबिक वह लुधियाना के सेखेवाल रोड पर अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। वह परिवार सहित देहरादून घूमने जा रहे है। वीना ने कहा कि जरूरी कागजात खो जाने के कारण अब उसे दोबारा से सभी कागजात बनवाने पड़ेगे। वीना मुताबिक अभी 20 दिन पहले ही वह लुधियाना आई थी। उधर, इस मामले में थाना कोतवाली की पुलिस अनुसार सीसीटीवी चैक कर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Women-Snatched-Had-To-Go-To-Dehradun-By-Train-Bike-Riding-Miscreants-Snatched-Purse-From-E-Rickshaw-Ran-Away-Showing-Weapons

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं