September 23, 2026 00:43:20
Up के रेपिस्ट का 3 दिन पुलिस रिमांड मिला:4 साल की बच्ची से रेप के बाद किया था मर्डर

Up के रेपिस्ट का 3 दिन पुलिस रिमांड मिला:4 साल की बच्ची से रेप के बाद किया था मर्डर

Jan18,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | 4 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी से नेपाल बॉर्डर की तरफ फरार होते समय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देगी। डाबा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सोनू की फोटो जारी कर उस पर 2 लाख रुपए का इनाम रखा था। साथ ही उसकी फोटो सार्वजनिक स्थान पर चिपकाई गई थी। वह बच्ची का शव घर में बेड बॉक्स में छोड़कर फरार हो गया था। चीज दिलाने के बहाने दुकान से बच्ची को ले गया आरोपी
दिसंबर 2023 में सोनू इलाके में अपने भाई अशोक के पास रहने आया था। सोनू का भाई मोहल्ले में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरने का काम करता है। 28 दिसंबर को सोनू बच्ची को उसकी नानी की चाय की दुकान से चीज दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची जब दोपहर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो यहीं रहने वाला सोनू बच्ची का हाथ पकड़कर कमरे पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस और परिजन सोनू के कमरे पर पहुंचे तो बेड बॉक्स में बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला।
पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो खुलासा हुआ कि 30 से 40 सेकेंड तक बच्ची का गला घोंटा गया। उसके गले पर अंगुलियों के निशान थे। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी ब्लीडिंग मिली थी। थाना डाबा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर सोनू के खिलाफ IPC की धारा 302, 376A, 376-AB और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी।
बच्ची के परिजनों ने आरोपी सोनू की गिरफ्तारी न होने से खफा होकर आजाद थाने के बाहर धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने सोनू पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Up-Rapist-Gets-3-Days-Police-Remand-4-Year-Old-Girl-Was-Murdered-After-Rape

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं