लुधियाना। लुधियाना में 4 साल की बच्ची से रेप के मामले में UP के रेपिस्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कमरे से बच्ची की आवाज बाहर न जाए, इसलिए पहले आरोपी ने उसकी हत्या की, फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को नेपाल बॉर्डर की तरफ भागते हुए गिरफ्तार किया था। जिसका 3 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। डाबा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सोनू की फोटो जारी कर उस पर 2 लाख रुपए का इनाम रखा था। साथ ही उसकी फोटो सार्वजनिक स्थान पर चिपकाई गई थी। वह बच्ची का शव घर में बेड बॉक्स में छोड़कर फरार हो गया था।
शराब पीकर की वारदात
सोनू इलाके में अपने भाई अशोक के पास रहने आया था। सोनू का भाई मोहल्ले में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरने का काम करता है। 28 दिसंबर को सोनू बच्ची को उसकी नानी की चाय की दुकान से चीज दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची जब दोपहर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो यहीं रहने वाला सोनू बच्ची का हाथ पकड़कर कमरे पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस और परिजन सोनू के कमरे पर पहुंचे तो बेड बॉक्स में बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला। पता चला है कि आरोपी ने शराब पीकर वारदात की थी। बच्ची के परिजनों ने आरोपी सोनू की गिरफ्तारी न होने से खफा होकर आजाद थाने के बाहर धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने सोनू पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
The-Accused-Who-Raped-And-Murdered-A-Four-Year-Old-Girl-Is-On-Remand-Had-Committed-Rape-After-Murder-And-Committed-The-Crime-After-Drinking-Alcohol