September 23, 2026 00:43:41
20-25 चोरों ने चौकीदार को बनाया बंधक:ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़ डेढ़ किलो चांदी चुराई; अलार्म बजते ही भा

20-25 चोरों ने चौकीदार को बनाया बंधक:ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़ डेढ़ किलो चांदी चुराई; अलार्म बजते ही भागे

Jan19,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | ताजपुर रोड पर गुरुवार रात करीब 3 बजे 20-25 चोरों ने दस्तक दी। चोरों ने इलाके के चौकीदार को बंधक बनाया। जिसके बाद 2 चोर एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे। दुकानदार ने शटर पर अलार्म फिट कराया था। जैसे ही चोरों ने शटर उखाड़ा, दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बज गया। दुकानदार दुकान के ऊपर ही परिवार सहित रहता है। चोरों को देख दुकानदार छत से जैसे ही चिल्लाया, दुकान में घुसे दो चोर काउंटर का शीशा तोड़कर उसमें से डेढ़ किलो चांदी का एक बॉक्स उठाकर फरार हो गए। चोरों की ये पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य कलेक्ट करने के लिए बुलाया गया। दुकानदार दलजीत सिंह ने कहा कि वह दुकान के ऊपर ही रहता है। करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर अलार्म की बिप बजने लगी। उसने छत से देखा तो वह दंग रह गया। करीब 20 से 25 लोग उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर नीचे खड़े थे। दो चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब 1 मिनट वह दुकान के अंदर रहे। दुकान के काउंटर पर लगा शीशा तोड़कर डिब्बों से चांदी चुराई। दलजीत ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची।
थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि रात 3 बजे चोरों का टोला दुकान में चोरी करने आया था, लेकिन दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बजने के कारण चोर अधिक सामान चुरा नहीं सके। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

20-25-Thieves-Held-The-Watchman-Hostage-Uprooted-The-Shutter-Of-The-Jewelery-Shop-And-Stole-One-And-A-Half-Kilos-Of-Silver-Ran-As-Soon-As-The-Alarm-Rang



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं