September 24, 2026 03:31:27
Mp बिट्‌टू के गनमैन की गोली लगने से मौत:पिस्टल से फायर, गले से घुस सिर से हुई आर-पार, Cisf का था जवा

Mp बिट्‌टू के गनमैन की गोली लगने से मौत:पिस्टल से फायर, गले से घुस सिर से हुई आर-पार, Cisf का था जवान

Jan20,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के गनमैन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। CISF का ये जवान रोज गार्डन के नजदीक बिट्‌टू की सरकारी कोठी में तैनात था। है। देर रात पिस्टल से निकली गोली गले से घुस कर सिर से आर-पार हो गई। बिट्‌टू उस समय घर पर नहीं थे। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मरने वाले जवान की पहचान संदीप कुमार (32) निवासी मुजफ्फरनगर, उतर प्रदेश के रूप में हुई है। गोली की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। वहां तैनात उसके साथी उसके कमरे के पास पहुंचे तो संदीप खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। जवानों ने तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर CISF और पंजाब पुलिस के अधिकारी पहुंचे। गोली कैसे लगी या किस तरह से चली पूरे मामले की जांच की जा रही है। बिट्‌टू के कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे तक अधिकारी देर रात तक चैक करते रहे। इस मामले को केंद्र सरकार की सिक्योरिटी फोर्स गंभीरता से ले रही है।
हादसे के समय सांसद बिट्‌टू कोठी में मौजूद नहीं था। वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनकी सिक्योरिटी ने ही उन्हें घटना की जानकारी दी। हादसे के समय अन्य सुरक्षा कर्मचारी कोठी में थे। देर रात कर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों से भी पूछताछ की। हादसे के समय मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों के बयान भी पुलिस दर्ज कर रही हैं। रवनीत सिंह बिट्टू को जब इस हादसे से का पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचे। बता दें फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी अधिकारी ने गोली लगने के कारणों को स्पष्ट नहीं किया। गोली किन कारणों से चली है, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली सुरक्षा कर्मी के गर्दन में लगी। गोली उसकी गर्दन में से होते हुए सिर से आर-पार हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कर जांच की जाएगी। हादसे के समय सुरक्षा कर्मी आन डयूटी वर्दी में तैनात था।
SHO विजय कुमार ने कहा कि गोली पिस्टल से चली है। मामला अभी संदिग्ध है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोली जवान की पिस्टल से ही चली हो सकती है। पुलिस अभी अंदाजा लगा रही है कि हो सकता है कि जवान पिस्टल साफ कर रहा हो, इस दौरान गोली चल गई हो। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पाएगा।

Mp-Bittu-S-Gunman-Died-After-Being-Shot-Pistol-Fired-Entered-The-Neck-And-Passed-Through-The-Head-Was-A-Cisf-Soldier



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं