फतेहगढ़ साहिब | देर रात 11 बजे पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान लुटेरे को गोली लगी, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल लुटेरे को बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया उसकी पहचान जसवंत सिंह निवासी बस्सी पठाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों ने लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ में बीते कल यानी शुक्रवार को स्टील इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इसी रकम को रिकवर करने के लिए पुलिस एक लुटेरे को लाई थी। इसी दौरान उसने पिस्टल से गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार प्रेम नगर स्थित इंडस्ट्री के मालिक कमलदीप की मां का बीते कल भोग था। इसके लिए पूरा परिवार मंदिर में मौजूद था। इसी बीच कार में सवार होकर आए 3 लुटेरे इंडस्ट्री ऑफिस से घुसे गए। उन्होंने ऑफिस में मौजूद नौकर को बंधक बनाकर 25 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी की थीं, ताकि लुटेरों का पता लगाया जा सके। लुटरों को पकड़ने के लिए एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने अलग-अलग टीमें बनाईं थी। इसी बीच एसपी (आई) राकेश यादव के नेतृत्व में तीन लुटेरों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लुटेरों ने माना कि लूटी गई रकम बस्सी पठाना में एक बोलेरो गाड़ी में रखी हुई है। देर रात जब पुलिस टीम एक लुटेरे को बरामदगी के लिए अपने साथ बस्सी पठाना में लेकर गई तो इस लुटेरे ने बोलेरो से लूट की रकम निकालते हुए भागने की कोशिश की। लुटेरे ने गाड़ी में पहले से रखे अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं और गोली लुटेरे के पैर में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसे पकड़ लिया।
Midnight-Police-Encounter-Robber-Shot-Had-Brought-The-Looted-Money-To-Recover-Took-Out-Pistol-From-The-Car-And-Opened-Fire