September 23, 2026 00:43:40
आधी रात पुलिस एनकाउंटर:लुटेरे को लगी गोली, लूट के पैसे रिकवर करने लाए थे, गाड़ी से पिस्टल निकाल चलाई

आधी रात पुलिस एनकाउंटर:लुटेरे को लगी गोली, लूट के पैसे रिकवर करने लाए थे, गाड़ी से पिस्टल निकाल चलाई गोलिया

Jan20,2024 | Enews Team | Khanna

फतेहगढ़ साहिब | देर रात 11 बजे पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान लुटेरे को गोली लगी, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल लुटेरे को बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया उसकी पहचान जसवंत सिंह निवासी बस्सी पठाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों ने लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ में बीते कल यानी शुक्रवार को स्टील इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इसी रकम को रिकवर करने के लिए पुलिस एक लुटेरे को लाई थी। इसी दौरान उसने पिस्टल से गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार प्रेम नगर स्थित इंडस्ट्री के मालिक कमलदीप की मां का बीते कल भोग था। इसके लिए पूरा परिवार मंदिर में मौजूद था। इसी बीच कार में सवार होकर आए 3 लुटेरे इंडस्ट्री ऑफिस से घुसे गए। उन्होंने ऑफिस में मौजूद नौकर को बंधक बनाकर 25 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी की थीं, ताकि लुटेरों का पता लगाया जा सके।
लुटरों को पकड़ने के लिए एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने अलग-अलग टीमें बनाईं थी। इसी बीच एसपी (आई) राकेश यादव के नेतृत्व में तीन लुटेरों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लुटेरों ने माना कि लूटी गई रकम बस्सी पठाना में एक बोलेरो गाड़ी में रखी हुई है।
देर रात जब पुलिस टीम एक लुटेरे को बरामदगी के लिए अपने साथ बस्सी पठाना में लेकर गई तो इस लुटेरे ने बोलेरो से लूट की रकम निकालते हुए भागने की कोशिश की। लुटेरे ने गाड़ी में पहले से रखे अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं और गोली लुटेरे के पैर में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसे पकड़ लिया।

Midnight-Police-Encounter-Robber-Shot-Had-Brought-The-Looted-Money-To-Recover-Took-Out-Pistol-From-The-Car-And-Opened-Fire



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं